top header advertisement
Home - उज्जैन << स्वतंत्रता हमे सस्ते में नही मिली- अग्रवाल

स्वतंत्रता हमे सस्ते में नही मिली- अग्रवाल


 

उज्जैन। स्वतंत्रता हमे सस्ते में नही मिली है। इसे प्राप्त करने के लिए अनेकों क्रांतिकारियों ने अपने बलिदान से इस भारत देश को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराया, इस आजादी को उन्होंने अपने लहू से सींचा है। 
यह बात क्रांतिकारी स्मरण समिति के तत्वावधान में एस.के. साई कृपा विद्यालय क्षीरसागर पर आयोजित सुनो कहानी आजादी कार्यक्रम में समिति के सचिव विजय अग्रवाल ने बच्चों को सम्बोधित करते हुवे कही। कार्यक्रम संयोजक विक्रम चित्तोड़ा के अनुसार समिति के अध्यक्ष अभय मराठे ने क्रांतिवीर खुदिराम बोस और मदनलाल ढींगरा के बलिदान की गाथाएं सुनाई। पार्षद माया राजेश त्रिवेदी ने संबोधित करते हुवे कहा कि अब हमें शस्त्र उठाने की आवश्यकता नही है, बल्कि ऐसे कार्य करना है जो देश के हितों में हो, यह भी देशभक्ति है। उन्होंने मदाम कामा और ऐनी बेसेंट के जीवन पर भी प्रकाश डाला। अध्यक्षता प्राचार्य एस.एन. पवार ने की।

Leave a reply