top header advertisement
Home - उज्जैन << 5 वर्ष में लखपति से करोड़पति हुए महेश परमार

5 वर्ष में लखपति से करोड़पति हुए महेश परमार


नामांकन के अंतिम दिन सात प्रत्याशियों ने अपना नामांकन जमा किया। कांग्रेस की और से दो नामांकन जमा हुए। उज्जैन आलोट सीट के लिए कांग्रेस से महेश परमार के साथ साथ दीपिका सुरेंद्र मरमट ने भी कांग्रेस की और से अपना नामांकन दाखिल किया है। गुरुवार को अंतिम दिन निर्दलीय सुरेश बागरी ईश्वर लाल वर्षी,पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के सुरेंद्र सूर्यवंशी,निर्दलीय महेश परमार ने अपना नामांकन दाखिल किया है।

उज्जैन विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार ने नामांकन के साथ अपनी सम्पत्ति की जानकारी दी है जिसमें उनकी आय, संपत्ति बढ़ने के साथ ही पुलिस प्रकरण और कर्ज भी बढ़ा है। 2018 में महेश परमार के पास 40 ग्राम सोना और 500 ग्राम चांदी थी। वर्ष 2018 में 85.36 लाख की सम्पत्ति थी जो कि 2023 में बढ़कर 2.62 करोड़ व 2024 में 2.77 करोड़ हो गई। इसके साथ आय भी 2023 व 24 में बढ़कर 14.26 लाख हुई। 2023 व 24 में पत्नी की वार्षिक आय 7.53 व बेटी की 4.70 लाख रुपए है। पत्नी की आय का स्त्रोत कृषि को बताया गया । वर्ष 2023 व 24 में परमार के नाम दो कृषि व एक गैर कृषि भूमि हैं। पत्नी के नाम 2 कृषि व बेटी के नाम एक कृषि भूमि हैं। सम्पत्ति के बढ़ोत्तरी के साथ परमार की देनदारी भी बढ़ी है। वर्ष 2018 में परमार 33.56 लाख की देनदारी थी जो बढ़कर वर्ष 2023 में 65.09 लाख हो गई है। महेश परमार के पास एक रिवाल्वर सहित 22 लाख की इनोवा और 45 लाख की फॉरच्यूनर कार भी है।

कांग्रेस से दो प्रत्याशी ने भरा नामांकन -

नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस से महेश परमार और दीपिका सुरेंद्र मरमट ने अपना नामांकन दाखिल किया। दरअसल सूरत और खजराहो सीट पर हुई उठा पटक के बाद कांग्रेस पार्टी कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती है। इसलिए अगर किसी भी कारण से महेश परमार का नामांकन निरस्त होता है तो दीपिका मरमट पर पार्टी ने भरोसा जताते हुए नामांकन दाखिल कराया है। 26 अप्रैल को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की छानबीन की जाएगी। अभ्यर्थी 29 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। अब 29 अप्रैल को नाम वापसी की तारीख के बाद स्थिति साफ़ हो पाएगी।

Leave a reply