top header advertisement
Home - उज्जैन << क्रिस्टल कंपनी के कर्मचारियों को कलेक्टर रेट से मानदेय दें - महाकाल सेना

क्रिस्टल कंपनी के कर्मचारियों को कलेक्टर रेट से मानदेय दें - महाकाल सेना


उज्जैन। महाकाल मंदिर की व्यवस्था में क्रिस्टल कंपनी के कर्मचारियों द्वारा दर्शन, भीड़ नियंत्रण एवं अन्य सभी कार्य तन्मयता से किए जाते हैं। लेकिन वर्तमान में क्रिस्टल कंपनी के समस्त कर्मचारी व अधिकारियों को जो वेतन मिल रहा हैं वह बहुत कम हैं। 
इसे बढ़ाने की मांग महाकाल सेना धर्म प्रकोष्ठ के उप प्रमुख आशीष ठक्कर ने महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर को पत्र भेजकर की हैं। पत्र में उल्लेख हैं कि समिति द्वारा नियुक्त कर्मचारियों को 20 से 25 हजार रुपए मानदेय देते हैं फिर भी यह लोग अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाते हैं। प्रायः यह भी देखा गया है कि यह लोग नियमित दर्शनार्थियों और वीआईपी यजमानों को दर्शन सुविधा का लाभ देने में ज्यादा व्यस्त होते हैं।जबकि क्रिस्टल कंपनी के कर्मचारियों द्वारा श्रद्धालुओं को सुलभ दर्शन, क्राउड मैनेजमेंट का कार्य और बेरिकेड्स में दर्शनार्थियों की लाइन चलाने से लेकर कई सेवा कार्य समान रूप से किए जाते हैं। क्रिस्टल कंपनी के कर्मचारी 8 से 10 घंटे तत्परता से दर्शनार्थियों को एक समान रूप से दर्शन करवाते और ड्यूटी पर सेवा ईमानदारी से दे रहें हैं। लेकिन उनकी सेवा का जो मानदेय दिया जा रहा हैं वह बहुत कम हैं। समिति से अनुरोध है कि क्रिस्टल कम्पनी को निर्देश दे कि वे मंदिर में कार्य करने वाले कंपनी कर्मचारियों को कलेक्टर रेट से मानदेय दे। सुपरवाइजर को 15000 रुपए, ब्लैक कमांडो को 13000 रुपए एवं सामान्य कर्मचारी को 12500 रुपए दिया जाना चाहिए। जिससे की ये लोग और अधिक उत्साह से ड्यूटी पूरी कर सकें।

Leave a reply