top header advertisement
Home - उज्जैन << जैन अध्यक्ष व सिंह सचिव बने वनवासी कल्याण परिषद के चुनाव सर्वसम्मति से हुए

जैन अध्यक्ष व सिंह सचिव बने वनवासी कल्याण परिषद के चुनाव सर्वसम्मति से हुए


उज्जैन। वनवासी कल्याण परिषद मध्यभारत की उज्जैन महानगर नगरीय इकाई के निर्वाचन विगत दिवस लोकमान्य तिळक स्कूल, नीलगंगा उज्जैन पर प्रांत संगठन मंत्री तिलकराज दांगी व जिला अध्यक्ष ईश्वर पटेल के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुए जिसमें सर्वसम्मति से जितेन्द्र जैन को ‘‘अध्यक्ष’’ एवं मनजीतसिंह को ‘‘सचिव’’ चुना गया।
आशीष पुजारा को ‘‘कोषाध्यक्ष’’, डॉ.सम्राट घोष, विजय जायसवाल, वीरेन्द्र लढ्ढा को ‘‘उपाध्यक्ष’’, जोगेश गोविन्दानी को ‘‘सहसचिव’’, जयप्रकाश दुबे को ‘‘सह कोषाध्यक्ष’’, आयाम प्रमुख वात्सल्य सिसौदिया (स्वास्थ्य), राहुल जैन एडवोकेट (प्रचार प्रसार), अजय जागरी (शिक्षा) को बनाया गया।
कार्यकारिणी सदस्य - डॉ.नरेन्द्र कपूर, जितेन्द्र राठी, दिलीप सोगानी, आयुष जैन, कमल कोठारी, विनोद शर्मा बने।

Leave a reply