top header advertisement
Home - उज्जैन << शहरवासी निगम द्वारा निर्धारित शुल्क जमा कर उठा सकेंगे तैराकी का लुत्फ

शहरवासी निगम द्वारा निर्धारित शुल्क जमा कर उठा सकेंगे तैराकी का लुत्फ


शहरवासी निगम द्वारा निर्धारित शुल्क जमा कर उठा सकेंगे तैराकी का लुत्फ

आधी गर्मी निकल चुकी है और अब 28 अप्रैल से आगर रोड पर नगर निगम मुख्यालय परिसर के पीछे स्मार्ट सिटी द्वारा निर्मित अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्विमिंग पूल का संचालन शुरू होगा। 15 जून तक या इसके आसपास बारिश शुरू हो जाएगी यानी तैराकी के शौकीनों को गर्मी के केवल 47 दिन ही स्वीमिंग करने का मौका मिल सकेगा।

इधर नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक के आदेश के तहत स्वीमिंग पुल को रविवार से नागरिकों के लिए खोला जाएगा। स्वीमिंग पूल क्षेत्र की सफाई के साथ ही पूल की गहराई से संबंधित सूचना बोर्ड लगाए गए हैं। पूल में पानी क्लियरिंग का कार्य जारी है। स्वीमिंग पूल का संचालन महिला एवं पुरुष वर्ग के लिए अलग-अलग शिफ्ट अनुसार सुबह व शाम के निर्धारित समयानुसार किया जाएगा।

पूल में पंजीयन कराने के बाद ही प्रवेश लिया जा सकेगा। जिसके लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्विमिंग पूल रजिस्ट्रेशन के लिए ओलंपिक साइज स्विमिंग पूल का मासिक शुल्क 1180 निर्धारित किया गया है। सोमवार को स्विमिंग पूल का अवकाश रहेगा।

सुबह की शिफ्ट

सुबह- 6 से 6.45 तक पुरुष सुबह-6.45 से 7.30 तक पुरुष सुबह-7.30 से 8.15 तक महिला सुबह-8.15 से 9.00 तक पुरुष सुबह-9 से 9 तक पुरुष

शाम की शिफ्ट

सायं 4 से 4.45 तक पुरुष सायं 4.45 से 5.30 तक पुरुष सायं 5.30 से 6.15 तक पुरुष सायं 6.15 से 7 तक महिला सायं 7 से 7.15 तक फैमिली

Leave a reply