top header advertisement
Home - जरा हटके << डॉक्टर भी पड़ें हैरत में, कैसे जीवित है अब तक महिला

डॉक्टर भी पड़ें हैरत में, कैसे जीवित है अब तक महिला


बांसवाड़ा। इस महिला को देख डॉक्टर हैरान हैं कि ये आखिर जीवित कैसे है। यह वाकया चिकित्सा विज्ञान में डॉक्टरों के लिए खोज का विषय बन गया है। अब डॉक्टर इस खोज में लगे हैं कि किस कार से इसके ब्लड में HGB या HB की पूर्ति हो रही र्है। जिससे ये जिंदा है। इस आदिवासी महिला के ब्लड हीमोग्लोबिन की मात्रा मात्र एचजीबी 1g/dL है। फिर भी ये जिंदा है। यह महिला उदयपुर संभाग के आदिवासी जिले बांसवाड़ा से है।

जिले के घाटोल उपखण्ड के आमलीवाटा गांव निवासी महिला देवा पत्नी जीवा के खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा सिर्फ एक ग्राम प्रति डेसीलीटर है। इसका पता तब चला जब गत दिनों देवा को बुखार आने पर जिला मुख्यालय के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की पुष्टि बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल के लेब इन्चार्ज शरद त्रिवेदी ने की है। 

डॉक्टर तो ब्लड रिपोर्ट आते ही चौंक गए और उन्हें ये विश्वास ही नहीं हुआ कि इतने कम हीमोग्लोबिन की मात्रा पर भी कोई जिंदा रह सकता है। स्वस्थ पुरूष के शरीर में 13-16 व महिला में 12-14 मिलिग्राम प्रति डेसिलीटर हीमोग्लोबिन होता है। 

Leave a reply