top header advertisement
Home - उज्जैन << मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के प्रातींय अभ्यास वर्ग में 200 प्रांत पदाधिकारियों ने लिया हिस्सा

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के प्रातींय अभ्यास वर्ग में 200 प्रांत पदाधिकारियों ने लिया हिस्सा


उज्जैन। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग लोकमान्य तिलक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधव नगर में संपन्न हुआ। तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग में विभिन्न सत्रों में अभ्यास वर्ग का उद्देश्य, संगठनात्मक संरचना, कार्यकर्ता निर्माण, दायित्वबोध, अनुशासन, शिक्षक संघ की नियमावली, वर्तमान मीडिया प्रचार प्रसार माध्यमों की आवश्यकता, कार्यकर्ता की भूमिका शाश्वत जीवन मूल्य, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से संबंधता, जिज्ञासा एवं समाधान पर चर्चा हुई। 

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के वर्ग सहसंयोजक राजेन्द्र रावल, नन्दलाल सतीजा, जगदीशसिंह केलवा ने बताया कि अभ्यास वर्ग में अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ के संगठन मंत्री महेंद्र कपूर, महामंत्री शिवानंद सिद्दन कैरा, किशनलाल नाकड़ा, संजयकुमार राउत, विजयसिंह, प्रांतीय संगठन मंत्री लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, चंद्रपालसिंह सेंगर, ब्रजमोहन आचार्य, देवकरण व्यास, हिरालाल कीरोले, प्रांताध्यक्ष लखीराम इंगले, महामंत्री क्षत्रवीरसिंह राठौर द्वारा मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों का संचालन प्रांतीय पदाधिकारी गौतम मणी अग्निहोत्री, सोहनलाल परमार, रामबरनसिंह सिकरवार, सनतकुमार पांडेय, राजेन्द्रसिंह राजपूत, अखिलेश मेहता, कुसुम शर्मा, ममता राठौर द्वारा किया गया। अभ्यास वर्ग का आयोजन जिला इकाई उज्जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रांत से लगभग 200 अपेक्षित पदाधिकारियों ने भाग लिया। अंत में आभार वर्ग संयोजक बाबूलाल बैरागी ने माना व स्वागत पूनम शर्मा किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रवीण भाटी, कमलकिशोर कुल्मी, तहसील अध्यक्ष वासुदेव शर्मा, ओमप्रकाश दुबे, मोहनलाल सोनी, गिरधारीलाल सगीत्रा, सत्यनारायण शर्मा, रमेशचन्द्र कुमावत, ओमप्रकाश नन्देडा, सोहनलाल पण्ड्या, अशोक शर्मा, घनश्याम शर्मा, किशोर शर्मा, प्रेमनारायण राठौर, महेन्द्रसिंह सिसोदिया, हरीलाल सोनिया, अमृतलाल शर्मा, वासुदेव मण्डलोइ, दिलिप जोशी, विनोद नरवरेे, प्रकाश शर्मा, बाबुलाल शर्मा, कमल पांचाल आदि का विशेष सहयोग रहा।

Leave a reply