top header advertisement
Home - खेल << भारत में होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप में खेलने आएगी पाकिस्तान टीम

भारत में होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप में खेलने आएगी पाकिस्तान टीम



नई दिल्ली। इस साल ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम भी हिस्सा लेगी। इस खबर के बाद उन अफवाहों पर विराम लग गया कि बिगड़े राजनीतिक माहौल के बीच पाकिस्तान टीम भारत में खेलने नहीं आएगी।

भारत ने इससे पहले साल 2010 में हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी, जिसमें पाकिस्तान भी शामिल हुआ था। नीदरलैंड के हेग शहर में हुए 2014 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान क्वालिफाई करने से चूक गया था। ऐसे में 2018 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की वापसी वाकई एशियन हॉकी और पाकिस्तानी टीम के लिए अच्छी खबर है। लंदन में हुए हॉकी वर्ल्ड लीग के सेमीफाइनल में सातवें स्थान पर आने की वजह से ही पाकिस्तान को इस बार वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने का मौका मिला है।

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में इस साल 28 नवंबर से 16 दिसंबर तक वर्ल्ड आयोजित होगा। ऐसे में भारत अपनी जमीं पर अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेगा। भारत एक बार 1975 में वर्ल्ड कप जीता था, उसके बाद से आज तक भारत ये खिताब नहीं जीत पाया है। वहीं पाकिस्तान का रिकॉर्ड इस मामले में बेहतर है। वो अब तक चार बार वर्ल्ड कप जीत चुका है। पाकिस्तान ने 1971, 1978, 1982 और 1994 में वर्ल्ड चैंपियन बना था। वहीं नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया तीन-तीन बार इस खिताब पर कब्जा जमा चुके हैं।
ओडिशा होगा हॉकी टीम का नया स्पॉन्सर-

इस बीच भारतीय हॉकी टीम को नया स्पॉन्सर मिल गया है। वो भी कोई कंपनी नहीं बल्कि देश का एक राज्य अब भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम को स्पॉन्सर करेगा। दिल्ली में आयोजित हॉकी इंडिया के एक कार्यक्रम में ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने पांच साल के लिए भारतीय हॉकी टीम का प्रायोजक बनने की घोषणा की है। इस कार्यक्रम में ओडिशा सीएम ने भारतीय हॉकी टीम की नई जर्सी का भी अनावरण किया। इस मौके पर सीएम पटनायक ने कहा कि, 'हॉकी टीम की स्प़ॉन्सरशिप ओड़िसा का देश को तोहफा है।'

Leave a reply