top header advertisement
Home - उज्जैन << महिलाएं सीख रही जरी-जरदौजी

महिलाएं सीख रही जरी-जरदौजी


उज्जैन @ सहायक संचालक हाथकरघा कार्यालय उज्जैन के सहयोग से संस्था युथ जोश वेलफेयर आर्गेनाईजेशन द्वारा महिलाओं एवं छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु जरी-जरदौजी उन्नत प्रषिक्षण कार्यक्रम का संचालन इन्दोरगेट सखीपुरा में किया जा रहा हैं। जिसमें दस-दस महिलाओं के 4 समूह बनाये गये है। सचिव संजना शर्मा ने बताया कि इस उन्नत प्रशिक्षण के माध्यम से सुशिक्षित ट्रेनर द्वारा नई-नई डिजाईन सिखायी जा रहीं है। साथ ही महिलाओ को वर्तमान में जरी-जरदौजी के बाजार के बारे में जानकारी दी जा रहीं है। जिससे कि वे स्वयं के व्यवसाय का संचालन भी कर सकें। प्रशिक्षक सीमा शर्मा, टीना शिंदे, रेखा शर्मा द्वारा महिलाएं रोजाना 11 से 5 बजे प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

Leave a reply