top header advertisement
Home - उज्जैन << 100 से अधिक बेटियों को कापियां वितरित

100 से अधिक बेटियों को कापियां वितरित



उज्जैन। शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय नालिया बाखल में लायंस क्लब अशोक द्वारा 100 से भी अधिक छात्राओं को 10-10 कापियां वितरित की गई। 
लायंस क्लब के जोन चेयर पर्सन अनिल गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। अध्यक्षता लायंस क्लब अशोक के अध्यक्ष ऋषि अरोरा ने की। विशेष अतिथि चार्टर पर्सन श्याम सुंदर भूतड़ा, गिरीश जायसवाल, देवेंद्र व्यास थे। ऋषि अरोरा ने कहा कि सेवा से बड़ा कोई धर्म नही है। गरीब, निसहाय एवं उपेक्षित प्रतिभाशाली विद्याथियों के हितार्थ वर्ष भर शैक्षणिक सामग्री का वितरण विभिन्न विद्यालयों में किया जायेगा। इसके साथ ही वाटर बॉटल, बैग्स इत्यादि भी वितरित किये जायेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र व्यास द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। आभार वत्सला त्रिपाठी ने माना। अतिथियों का स्वागत प्राचार्य अर्चना श्रीवास्तव, संजय अष्ठाना, पुरुषोत्तम विष्णु ने किया। इस अवसर पर जगदीश अखण्ड, दीपक शाह, डॉ. योगेंद्र व्यास, लोकेश आडवाणी आदि उपस्तिथ थे।

Leave a reply