top header advertisement
Home - उज्जैन << सद्भावना दौड़ में शामिल हुए हजारों विद्यार्थी यात्रा समापन पर दिलाई सद्भावना की शपथ

सद्भावना दौड़ में शामिल हुए हजारों विद्यार्थी यात्रा समापन पर दिलाई सद्भावना की शपथ



उज्जैन। जनजागरण मंच के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्म दिवस 20 अगस्त के पूर्व शनिवार को शहीद पार्क से एक सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें शहरभर के विद्यालयों से हजारों विद्यार्थी शामिल हुए। 
संयोजक देवव्रत यादव के अनुसार इस सद्भावना रैली में छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट, स्काउट गाईड, एनएनएस एवं सामाजिक संस्थाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का प्रारंभ राजीव गांधी के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि मनोहर बैरागी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज देश में टेक्नोलाॅजी ने जो तरक्की की है वह पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की देन है। उन्होंने भारत देश के उज्जवल भविष्य को संवारने का संकल्प लिया था जो आज पूर्ण होता नजर आ रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष महेश परमार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनंतनारायण मीणा, चेतन यादव, भरत पोरवाल, माया त्रिवेदी ने भी अपने-अपने उद्बोधन दिये। उद्बोधन पूर्व मसीह समाज के फादर कैलाश दांगी को सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित उत्कृष्ट विद्यालय के राकेश गंधरा, सेवादल के अरूण रोचवानी, बाबू गोठवाल, सोहनलाल लोदवाल आदि को राजीव गांधी अवार्ड से सम्मानित किया गया। रैली का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया। सद्भावना रैली समापन के पूर्व समस्त विद्यालयों को प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान किये गये। समापन पर पं. योगेश शर्मा द्वारा विद्यार्थियों को सद्भावना की शपथ दिलवाई गई। इस अवसर पर गोपाल यादव, अजीतसिंह ठाकुर, सुंदरलाल मालवीय, हरनामसिंह यादव, उत्तम जायसवाल, धीरेन्द्रसिंह कुशवाह, जितेन्द्र तिलकर, अशोक उदयवाल, सावन यादव, माया मालवीय, सुभाष यादव, अशोक भारती, आनंद बागोरिया, सुरेश गेहलोत, राहुल यादव, अर्पित यादव आदि शामिल हुए। आभार ओम भारद्वाज ने माना। 

Leave a reply