top header advertisement
Home - अंतरराष्ट्रीय << महिलाओं का वेश धर भागे जेहादी, जिसने देखा आई हंसी

महिलाओं का वेश धर भागे जेहादी, जिसने देखा आई हंसी


इराक के मोसुल शहर पर इस्लामिक स्टेट के जिहादी आतंकवादियों का कब्जा था, लेकिन अब इराकी फौजों के हावी होने के बाद आतंकी शहर छोड़कर भाग रहे हैं। इसके लिए वे अजीबोगरीब तरीके भी अपना रहे हैं, लेकिन अपनी बेवकूफी के कारण पकड़े भी जा रहे हैं। इराकी सेना ने महिलाओं के वेश में भागने की कोशिश करने वाले इन जिहादियों की तस्वीरें भी जारी की हैं। इनमें जिहादियों की सूरत देखकर किसी के भी होंठों पर मुस्कान खिल सकती है।

-हाल ही में एक जिहादी को पकड़ा गया, जिसने महिला का रूप धरने के लिए अपनी तरफ से बहुत प्रयास किए थे। उसके होंठों पर लाल लिपस्टिक थी। उसने मस्कारा लगाया था। उसने पर्पल आईशैडो लगाए थे और ब्लशर का इस्तेमाल भी किया था। बस वह अपनी मूंछें और दाढ़ी साफ करना भूल गया था। वह इतना कार्टून नजर आ रहा था, उसका चेहरा देखकर इराकी फौजी भी हंस पड़े।

-इसी तरह एक और इस्लामिक जिहादी ने लिपस्टिक लगाई और अच्छी तरह शेव भी कर ली थी। यही नहीं, उसने बड़े बालों वाली विग लगा रखी थी और पैडेड ब्रा भी पहन रखी थी। लेकिन उसे अपनी छाती के बाल साफ करने का ध्यान नहीं रहा, जो उसके द्वारा पहने गए टॉप में से स्पष्ट नजर आ रहे थे।

-इराकी फोर्सेस ने काला बुर्का पहने एक अन्य आतंकी को भी पकड़ा था, जिसने नीला पर्स भी ले रखा था। इसी तरह एक और टेररिस्ट लाल बुर्के में पकड़ा गया था।
-सेना या पुलिस से घिर जाने पर जान बचाकर भागने के चक्कर में महिलाओं का वेश धारण करना जिहादियों का पुराना तरीका है। इसके पहले कश्मीर और मिस्र में भी आतंकवादी इस कोशिश में धरे जा चुके हैं।

Leave a reply