top header advertisement
Home - उज्जैन << संत कुटीर का वास्तु पूजन के साथ हुआ लोकार्पण

संत कुटीर का वास्तु पूजन के साथ हुआ लोकार्पण


बड़नगर | किले पर विराजित मां नागणेश्चा महारानी के आंगन में मां भक्त मंडल द्वारा नवनिर्मित संत कुटीर का वास्तु पूजन के साथ लोकार्पण किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सांवरिया शर्मा, भागवताचार्य स्वाति मिश्रा, पंडित अभिषेक जोशी, शैलेंद्र सिंह राठौर की मौजूदगी में विधायक जितेंद्रसिंह पंड्या की माता भागवंताबाई पंड्या के मुख्य आतिथ्य में फीता काट कर एवं मंगल कलश का पूजन अर्चन कर लोकार्पण किया गया।

स्वस्तिवाचन पंडित शुभम दीक्षित और पंडित आकाश शर्मा ने किया। उल्लेखनीय की रात्रि में होने वाले जागरण और अन्य धार्मिक आयोजन के दौरान सुविधा प्रसाधन नहीं होने से महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस वजह से माता के भक्तों द्वारा जनसहयोग की राशि से एक हॉल, एक कार्यालय सहित सुविधा प्रसाधन का निर्माण करवाया गया। जिसके चलते महिला धर्मालुओं को अब रात्रि जागरण और अन्य धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित होने पर सुविधा प्रसाधन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

Leave a reply