top header advertisement
Home - उज्जैन << महिलाओं के साथ मारपीट

महिलाओं के साथ मारपीट


उज्जैन | भैरवगढ़ थाना पुलिस ने बताया ग्राम बांसखेड़ी निवासी 55 वर्षीय संतोषबाई पति भेरूलाल के घर में भैंसें हैं। उनकी भैंसें आपस में लड़ रही थी। इससे पड़ोस में रहने वाली रामकन्याबाई ​पति प्रहलाद के घर के बाहर लगी फर्शी टूट गई। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के चलते रामकन्याबाई आैर उसके पति प्रहलाद ने संतोषबाई आैर उनकी रिश्तेदार 50 वर्षीय सजनबाई पति किशनलाल के साथ सरिये से मारपीट शुरू कर दी। इससे संतोषबाई आैर सजनबाई घायल हो गई। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। पुलिस ने रामकन्याबाई आैर प्रहलाद के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

Leave a reply