top header advertisement
Home - उज्जैन << बाइक और एक्टिवा में टक्कर, महिला सहित पांच घायल

बाइक और एक्टिवा में टक्कर, महिला सहित पांच घायल


देवास रोड पर एक बाइक और एक्टिवा में टक्कर हो गई, जिससे एक्टिवा पर सवार एक महिला आैर उनके बेटा एवं बेटी घायल हो गए। वहीं बाइक सवार दो युवक भी घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

माधवनगर थाना पुलिस ने बताया देवास रोड स्थित डीआरपी लाइन के गेट के सामने बुधवार रात ए​ि​क्टवा और बाइक में टक्कर हो गई। इससे एक्टिवा पर सवार 44 वर्षीय प्रेमलता पति बलराम माधोलिया निवासी पुलिस लाइन नागझिरी, उनकी पुत्री 20 वर्षीय अंजली आैर बेटा 17 वर्षीय आदित्य घायल हो गए। वहीं बाइक सवार महाशक्तिनगर निवासी 27 वर्षीय मंदेश पिता अशोकराव गावड़े और उनका साथी ​आर्यन मिश्रा भी घायल हो गए। घायलों को देवास रोड से जा रहे अन्य लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की आेर से प्रकरण दर्ज किया है।

Leave a reply