top header advertisement
Home - उज्जैन << तापमान के साथ गर्मी बढ़ी, 21 को बूंदाबांदी व धूल भरी आंधी चलने के आसार

तापमान के साथ गर्मी बढ़ी, 21 को बूंदाबांदी व धूल भरी आंधी चलने के आसार


उज्जैन | सीजन में पहली बार गुरुवार को दिन का पारा 40.5 डिग्री पर पहुंच गया। इससे दोपहर में गर्मी से लोग प्रभावित हुए। बाजार में आवाजाही कम रही।

शासकीय जीवाजी वेधशाला के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। आर्द्रता सुबह 41 और शाम को 19 फीसदी रही। हवा की रफ्तार सुबह शून्य और शाम को 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम विज्ञान विभाग भोपाल ने अगले पांच दिन यानी 19 से 23 अप्रैल तक मौसम का पूर्वानुमान लगाया है। इसके अनुसार 21 अप्रैल को कहीं-कहीं बूंदाबांदी के साथ तेज धूल भरी आंधी चलने की आशंका है। इस बीच सुबह और शाम को बादल भी छाएंगे।

Leave a reply