top header advertisement
Home - उज्जैन << शिप्रा नदी के प्रमुख घाटों पर विभिन्न जल स्तरों की मार्किंग कराएं, बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां अपडेट करने के निर्देश

शिप्रा नदी के प्रमुख घाटों पर विभिन्न जल स्तरों की मार्किंग कराएं, बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां अपडेट करने के निर्देश


उज्जैन / कलेक्टर उज्जैन श्री नीरज कुमार सिंह ने नोडल अधिकारी बाढ़ प्रबंधन कलेक्ट्रेट कार्यालय,नगर निगम, होमगार्ड, विद्युत विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों को बाढ़ आपदा संबंधी जानकारी अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देशित किया है कि शिप्रा नदी के प्रमुख घाटों पर पानी के डेंजर लेवल, अलार्म लेवल की व्यवस्थित मार्किंग कराएं। पिछले सालों में शिप्रा नदी के घाटों पर अधिकतम और न्यूनतम कितना जलस्तर रहा है इसकी जानकारी भी अपडेट करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा ,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मृणाल मीना, निगम आयुक्त श्री आशीष पाठक, अपर कलेक्टर श्री अनुकूल जैन सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थें।
अतिवर्षा एवं बाढ़ की स्थिति में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में प्रभावित होने वाले प्रमुख इलाकों को भी चिन्हित करें । साथ ही कितने घर बाढ़ आपदा के दौरान प्रभावित होते हैं इसकी जानकारी भी संधारित की जाएं। बाढ़ आपदा के दौरान लगभग कितने रेस्क्यू कैंप के संचालन की आवश्यकता हैं और उनकी क्षमता का आकलन करें ।
इसके अतिरिक्त कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए की बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए अस्का लाइट्स , रस्से, मोटराइज्ड और नॉन मोटराइज्ड बोट्स इत्यादि सुरक्षा उपकरण खरीदने की आवश्यकता है इसका भी आंकलन कर जानकारी दी जाएं। उन्होंने कहा की जिले में अपस्ट्रीम पर स्थापित बांधो की कैपिसिटी और कब-कब इन बांधो से पानी छोड़ा जाता हैं इसकी जानकारी भी बाढ़ आपदा प्रबंधन समिति को दी जाएं।
कलेक्टर श्री सिंह ने बाढ़ आपदा के दौरान रोड कनेक्टिविटी से प्रभावित होने वाले ग्रामों की जानकारी। ऐसे क्षेत्रों में अग्रिम रूप से भोजन और आवश्यक दवाइयां की भंडारण की व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी अपडेट करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री निर्देश दिए कि इन सभी बिंदुओं पर दो दिनों में जानकारी तैयार की जाए। शनिवार 19 अप्रैल को उक्त बिंदुओं पर बाढ़ आपदा प्रबंधन की समीक्षा की जाएगी।

Leave a reply