top header advertisement
Home - उज्जैन << सेवाधाम आश्रम में वैदिक यज्ञ, गोसेवा, कन्या पूजन किया

सेवाधाम आश्रम में वैदिक यज्ञ, गोसेवा, कन्या पूजन किया


उज्जैन | अंकितग्राम, सेवाधाम आश्रम में रामनवमी पर्व पर महाआरती के आयोजन पर आश्रमवासियों एवं आश्रम संस्थापक सुधीर भाई के साथ नेपाल से आई स्वेच्छा गुरु मां, सुनील कुमार वस्नेत, शुभांश वस्नेत, कांता भाभी, डॉ. सचिन गोयल, अनिता गोयल, मोनिका दीदी, गौरी दीदी ने सद्गुरु स्वाध्याय मंदिर में वैदिक यज्ञ कर श्रीराम का पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर भाईजी ने बच्चों को भगवान राम के बताए सद्मार्ग का अनुसरण करने की शपथ दिलाई। रामनवमी पर आश्रम में कन्या पूजन कर समस्त कन्याओं का पाद प्रच्छालन, तिलक कर प्रसादी के साथ उपहार भेंट किए। नवरात्रि में विद्वान पंडित कार्तिकेय तिवारी, कृपार्थधाम आश्रम, त्रिवेणीबांध, प्रयागराज के माध्यम से विशेष पूजन एवं यज्ञ कराया।

Leave a reply