top header advertisement
Home - उज्जैन << मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रात में उज्जैन पहुंचे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रात में उज्जैन पहुंचे


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार रात करीब 9:30 बजे प्रेस क्लब के कार्यक्रम में पहुंचे। यहां पर उन्होने कहा कि इस रामनवमी पर भगवान राम ने पंडाल से गर्भगृह तक का सफर हासिल किया वो दृश्य वापस निहार रहे है। भगवान करे किसी की नजर नही लगे कि हमारे देश की अंदर की सांस्कृतिक पताका इस प्रकार से फहराती रहे। सनातन संस्कृति की जय जयकार होती रहे। मेरी अपनी ओर से राम नवमी पर्व की बधाई।

लोकसभा चुनाव के चलते चुनाव प्रचार की व्यस्तता के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार रात 9 बजे इंदौर से उज्जैन पहुुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रात में प्रेस क्लब के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद एक विवाह समारोह में भी शामिल होने के लिए उज्जैन आए थे। इस दौरान विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा भी मुख्यमंत्री के साथ थे। प्रेस क्लब पर भगवान राम का पूजन करने के बाद मुख्यमंत्री रवाना हो गए।

Leave a reply