top header advertisement
Home - उज्जैन << रामनवमी पर महाकाल की नगरी राममय

रामनवमी पर महाकाल की नगरी राममय


उज्जैन में चैत्र शुक्ल नवमी पर बुधवार को भगवान प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शहर के श्रीराम मंदिरों में सुबह से उत्सव का माहौल है। पाटीदार समाज के राम मंदिर में यज्ञ हवन के बाद भगवान श्री राम जानकी लक्ष्मण और हनुमान जी की आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।

हरसिद्धि मंदिर के पास 50 वर्ष पुराने श्रीराम जानकी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की खासी भीड़ रही। मंदिर समिति के अध्यक्ष शांति लाल जी गामी ने बताया कि भगवान का पंचामृत अभिषेक कर आकर्षक श्रृंगार किया गया। इससे पहले सुबह 9 बजे यज्ञ अनुष्ठान हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया। भगवान प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाने के लिए भक्त मंदिर पहुंचे थे।

राम नवमी के पर्व पर मंदिर में अल सुबह हुई आरती के बाद 12 बजे आरती की गई। अब रात को 10 बजे शयन आरती की जाएगी। इस दौरान भगवान का पंचामृत अभिषेक कर आकर्षक श्रृंगार किया गया। दोपहर 12 बजे शंख की मंगल ध्वनि के साथ जन्म आरती की गई। भक्तों को पंजीरी का प्रसाद वितरित किया गया।

Leave a reply