top header advertisement
Home - उज्जैन << अप्रैल में पहली व सीजन में दूसरी बार दिन का पारा 40 डिग्री पर

अप्रैल में पहली व सीजन में दूसरी बार दिन का पारा 40 डिग्री पर


शाम ढलने के बाद भी तपन, लोग परेशान अप्रैल में पहली और सीजन में दूसरी बार दिन का पारा मंगलवार को 40 डिग्री पर पहुंच गया है। इसके साथ रात भी तपने लगी है। आसमान साफ होते ही धूप के तेवर तीखे हो गए हैं। शाम ढलने के बाद भी तपन महसूस की जा रही है।

शासकीय जीवाजी वेधशाला के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री पर पहुंच गया। इसके पहले 27 मार्च को अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया था। उसके बाद मौसम में आए बदलाव और बादलों की आवाजाही के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मावठा भी गिरा। जिससे रात में अब तक सुकून मिल रहा था लेकिन अब हालात बदल रहे हैं रात में भी तपन बढ़ गई है। आर्द्रता की बात करें तो यह सुबह 48 और शाम को 16 फीसदी रही। हवा की रफ्तार सुबह 2 और शाम को 6 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई। मौसम विज्ञान विभाग भोपाल के अनुसार दिन के साथ रात में भी गर्मी का असर बढ़ने का अनुमान है। चौबीस घंटे में दिन शुष्क रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके अलावा दिन में धूल भरी आंधी चल सकती है। शाम ढलने तक बादल छाए रहने की संभावना भी जताई जा रही है।

Leave a reply