top header advertisement
Home - उज्जैन << रामनवमी पर्व: रंगोली से दिया रामलला का स्वरूप

रामनवमी पर्व: रंगोली से दिया रामलला का स्वरूप


विक्रम विश्वविद्यालय के वाग्देवी भवन में रामनवमी पर्व के अवसर पर रूपांकन एवं सृजन सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें ललित कला अध्ययनशाला के विद्यार्थी कलाकारों द्वारा रंगोली के माध्यम से बाल रूप में श्रीरामलला स्वरूप रूपांकन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थी कलाकारों का सम्मान विश्वविद्यालय द्वारा किया जाएगा।

विक्रम विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय की ललित कला अध्ययनशाला के विद्यार्थियों द्वारा महत्वपूर्ण प्रसंग के अवसर पर लोक सरोकरों को जोड़ते हुए ऐसी रंगोली का चित्रण किया जा रहा है। जिनके माध्यम से हम अपनी पारंपरिक कलाओं को नए संदर्भ के साथ जोड़ते है। वरण हमारे पुराख्यान के महत्वपूर्ण प्रसंग भी प्रकट होते है। बुधवार को रामनवमी के पावन पर्व पर हिंदी अध्ययनशाला, ललित कला अध्ययनशाला और पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययनशाला के इस संयुक्त आयोजन में विश्वविद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थी कलाकारों का सम्मान किया जाएगा।

इस अवसर पर विशिष्ट उद्बोधन पूर्व कुलपति प्रो रामराजेश मिश्र देंगे। ललित कला की छात्रा नंदिनी प्रजापति ने बताया कि रामनवमी पर्व के अवसर पर भगवान रामलला के बाल स्वरूप का रूपांकन किया है। करीब 4 बाय 5 फीट की पारंपरिक रंगोली बनाने के लिए अध्ययनशाला के विद्यार्थी पंकज सेहरा, मुकुल, जगबंधु महतो, नंदिनी प्रजापति, लक्ष्मी कुशवाह एवं अक्षित शर्मा करीब सात घंटे तक जुटे रहे। गौरतलब है कि इन विद्यार्थियों द्वारा अयोध्या में श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के राम मंदिर की रंगोली, महाशिवरात्रि पर महाकाल के आंगन में शिव-पार्वती विवाह की रंगोली और दीक्षांत समारोह के दौरान महर्षि सांदिपनी आश्रम में भगवान श्री कृष्ण की अध्ययन करते हुए बनाई गई रंगोली की सराहना हुई थी। इसके बाद राम नवमी पर्व पर भगवान राम की छवि का चित्रण किया गया है।

Leave a reply