top header advertisement
Home - उज्जैन << पारिवारिक विवाद में दंपती ने जहर खाया, उपचार के दौरान पति की मौत

पारिवारिक विवाद में दंपती ने जहर खाया, उपचार के दौरान पति की मौत


पंवासा थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में एक दंपती ने जहर खा लिया। उपचार के दौरान पति की अस्पताल में मौत हो गई। जबकि पत्नी की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

पंवासा थाना पुलिस ने बताया 30 वर्षीय दीपक पिता ओंकारलाल निवासी पंवासा आैर उनकी पत्नी पूजा मजदूरी का कार्य करते हैं। दीपक का भाई मनोज भी उनके साथ ही रहता है। दीपक आैर पूजा के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। रविवार रात भी उनके बीच विवाद हो गया, जिसके चलते दोनों ने जहर खा लिया। रात में जब मनोज घर पहुंचा तो दीपक आैर पूजा उल्टियां करते हुए मिले। इसके बाद तत्काल दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान दीपक की मौत हो गई। वहीं पूजा की हालत भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

Leave a reply