top header advertisement
Home - उज्जैन << गुर्जरगौड़ ब्राह्मण फ्रीगंज के गौतम जयंती महोत्सव में बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

गुर्जरगौड़ ब्राह्मण फ्रीगंज के गौतम जयंती महोत्सव में बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां


उज्जैन। गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज फ्रीगंज के गौतम जयंती महोत्सव के कार्यक्रम में समाज के बच्चों ने मंच से रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध किया।महर्षि गौतम के चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। महर्षि गौतम समाजोत्थान न्यास फ्रीगंज के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्वप्रथम गौतम संस्कार केंद्र की महिला और बच्चों ने सरस्वती वंदना की। 
उसके पश्चात नन्नी बालिकाओं ने एकल नृत्य किया। संस्कार केंद्र के बच्चों ने भक्त प्रहलाद के नाटक का मंचन किया। बच्चियों ने संगीत पर भगवान श्री राम पर प्रस्तुति दी। मुख्य आकर्षण का केंद्र माता शबरी और श्री राम का मिलन बना। शबरी अनामिका तिवारी बनी तो श्रीराम मानसी दुबे थी। अन्य रोल में सुप्रिया शर्मा ने भूमिका निभाई। इस अवसर पर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश जोशी ने भी मुख्य रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने कलाकारों को नगद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। राजस्थानी और नव देवी के नौ रूप का भी सामूहिक नृत्य हुआ। अंत मे लघु फ़िल्म के जरिए समाज की समस्त गतिविधियां बताई गई। विशेष अतिथि जय किशन पंचारिया, राजेश त्रिवेदी, श्रीमती माया त्रिवेदी, नरेन्द्र व्यास मामा थे। संचालन अनिल शर्मा चाणक्य के किया। सांस्कृतिक़ कार्यक्रम का संचालन मानसी दुबे और खुशी व्यास ने किया। आभार कमल दुबे ने माना। महोत्सव के पूर्व प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जोशी और प्रांतीय अध्यक्ष श्री त्रिवेदी की अध्यक्षता में हुई जिसमें राष्ट्रीय सदस्यता और परिचय सम्मेलन पर महत्वपूर्ण निर्णय हुए। कार्यक्रम मे सैकड़ों समाजजनों ने भाग लिया। 

Leave a reply