top header advertisement
Home - उज्जैन << ट्रांसफार्मर खराब होने के चलते उत्तर क्षेत्र में आज कम दबाव से होगा जल सप्लाई

ट्रांसफार्मर खराब होने के चलते उत्तर क्षेत्र में आज कम दबाव से होगा जल सप्लाई


उज्जैन | बुधवार को गंभीर डेम पर ट्रांसफार्मर खराब होने के चलते रात में 1.30 बजे से पंप बंद हो गए थे। ट्रांसफार्मर का सुधार कार्य कर गऊघाट के लिए गुरुवार शाम को 5 बजे चालू हो पाया है। इस कारण गऊघाट प्लांट बंद होने से शहर की टंकियां नहीं भर पाई और गुरुवार को दक्षिण क्षेत्र में शाम 7 से 8 बजे तक होने वाली सप्लाई नहीं हो सकी। इसके साथ ही शुक्रवार सुबह उत्तर क्षेत्र में कम दबाव से जलप्रदाय हो पाएगा। दक्षिण क्षेत्र में पूर्व निर्धारित अनुसार शाम 7 से 8 तक जलप्रदाय किया जाएगा।

Leave a reply