top header advertisement
Home - उज्जैन << आज मनाया जाएगा गुरुदेव का 81वां जन्मदिवस

आज मनाया जाएगा गुरुदेव का 81वां जन्मदिवस


नागदा | जीव दया प्रतिपालक आचार्य नवरत्न सागर सुरेश्वर जी महाराज का 81वां जन्मोत्सव 28 मार्च को मनाया जाएगा। आचार्य विश्वरत्न सागर सुरेश्वर महाराज साहब की प्रेरणा से मालवा वागड़ मेवाड़ सहित देश के सकल जैन श्री संघों में प्रभु महावीर के बताएं जीव दया के मार्ग पर चलते हुए मनाएंगे।

पूज्य श्री की प्रेरणा से अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मालवा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष मेहता नागदा, नवरत्न परिवार राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश जैन, राष्ट्रीय पदाधिकारी वीरेंद्र जैन, महेंद्र सुंदरेचा, राजेंद्र बोकाडिया द्वारा श्री अनेक श्री संघ में जा कर आचार्य श्री का जन्मोत्सव के शुभ दिन को आयम्बिल तप जीव दया के कार्य गोशाला में गायों को लापसी गुड़ एवं घास खिलाकर पशु पक्षियों के लिए मिट्टी के सकोरे का वितरण करते हुए अनुकंपा दिवस के रूप में मनाने की विनती की जा रही। इसी कड़ी के अंतर्गत नागदा पहुंचने पर बताया कि नागदा श्री संघ में पूज्य श्री के जन्मोत्सव को अनुकंपा दिवस के रूप में मनाते हुए जीव दया के कार्य मिट्टी के सकोरे नगर में वितरण गोशाला जाकर गायों को घास खिलाई जाएगी एवं जीव दया के कार्य किए जाएंगे। उक्त जानकारी मालवा महासंघ के राष्ट्रीय पदाधिकारी राजेंद्र बोकाडिया ने दी।

Leave a reply