top header advertisement
Home - मध्य प्रदेश << इंदौर कांग्रेस के दो सबसे रईस पूर्व विधायकों ने भाजपा ज्वॉइन कर ली है।

इंदौर कांग्रेस के दो सबसे रईस पूर्व विधायकों ने भाजपा ज्वॉइन कर ली है।


इंदौर कांग्रेस के दो सबसे रईस पूर्व विधायकों ने भाजपा ज्वॉइन कर ली है। इंदौर-1 के पूर्व विधायक संजय शुक्ला और देपालपुर के पूर्व विधायक विशाल पटेल आज शनिवार सुबह भोपाल स्थित BJP कार्यालय पहुंचे। यहां पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी, धार के पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी को भी BJP की सदस्यता दिलाई है।

लोकसभा चुनाव के पहले यह मालवा में कांग्रेस को बड़ा झटका माना जा रहा है। शुक्ला और पटेल दोनों के नाम इंदौर सीट से लोकसभा लड़ाने के लिए चर्चा में आए थे। शुक्ला मना कर चुके थे तो पटेल ने चुप्पी साध रखी थी। इसी बीच दोनों ने कांग्रेस से दूरी बना ली। हालांकि कैलाश विजयवर्गीय अपने बयानों में हमेशा संजय शुक्ला को घर का बच्चा बताते रहे हैं। संजय को बीजेपी ज्वॉइन कराते समय वह कहते हैं कि 'तेरी गाली सुनी और तेरे को ही ले रहा हूं'

इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष बोले- कांग्रेस ने दोनों को खूब दिया

शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीतसिंह चड्‌ढा ने कहा कि संजय शुक्ला और विशाल पटेल का भाजपा में जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। ये दोनों कांग्रेस मजबूत नेता थे। कांग्रेस ने उन्हें बहुत कुछ दिया। संजय शुक्ला एक बार विधानसभा चुनाव हार चुके थे तब भी उन्हें चुनाव लड़ाया गया। मेयर का टिकिट दिया गया। उन्होंने पार्टी की अहमियत नहीं समझी।

पिछली बार भी उनकी भाजपा में जाने की अटकलें थी। तब मैंने उनसे व्यक्तिगत बात की थी। उन्होंने कहा था कि मैं कांग्रेस हूं और आजीवन रहूंगा। सोचने की बात है कि उनके परिवार में गोलू शुक्ला विधायक है। ऐसे में क्या भाजपा एक परिवार से दो लोगों को विधायक बनाएगी, सोचने की बात है।

विशाल पटेल को तो पार्टी ने कम उम्र में पार्टी ने टिकट दिया। विधायक बने। हाल ही के विधानसभा चुनाव में देपालपुर सीट से सत्यनारायण पटेल भी मजबूत दावेदार थे। फिर भी पार्टी ने विशाल पटेल को मौका दिया तो भी उन्होंने इस बात को नहीं समझा। ये दोनों नेता राहुल गांधी की यात्रा के दौरान भी नदारद रहे। तभी से संकेत मिल गए थे लेकिन सोचा नहीं था कि वे भाजपा ज्वाइन कर लेंगे। उन पर दबाव-प्रभाव हो सकता है। यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

Leave a reply