top header advertisement
Home - धर्म << मार्च में वाहन, प्रॉपर्टी खरीदने के लिए ये हैं शुभ मुहूर्त, नोट करें डेट

मार्च में वाहन, प्रॉपर्टी खरीदने के लिए ये हैं शुभ मुहूर्त, नोट करें डेट


मार्च में गाड़ी, प्रॉपर्टी, मकान, दुकान आदि खरीदने के लिए कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं. हिंदू धर्म में मांगलिक कार्य से पहले शुभ मुहूर्त जरुर देखा जाता है, उसी तरह मान्यता है कि शुभ समय में जमीन-वाहन खरीदने से घर में समृद्धि आती है.

गाड़ी या प्रॉर्पटी के मालिक को मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और लंबे समय तक वो चीज स्थायी रूप से सुख-सफलता प्रदान करती है. अगर आप भी मार्च 2024 में वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का सोच रहे हैं तो यहां शुभ तारीख, मुहूर्त जान लें.

मार्च 2024 में वाहन खरीदी मुहूर्त

तारीख    वार    मुहूर्त    नक्षत्र
15 मार्च 2024    शुक्रवार    शाम 04.08 - रात 10.09    रोहिणी
17 मार्च 2024    रविवार    सुबह 06.28 - शाम 04.47    मृगशिरा
20 मार्च 2024    बुधवार    सुबह 06.25 - रात 10.38    पुष्य
25 मार्च 2024    सोमवार    सुबह 10.38 - सुबह 06.18, 26 मार्च    हस्त
27 मार्च 2024    बुधवार    शाम 05.06 - सुबह 06.15, 28 मार्च    स्वाती
28 मार्च 2024    गुरुवार    सुबह 06.15 - शाम 06.38    स्वाती
29 मार्च 2024    शुक्रवार    रात 08.36 - सुबह 06.13, 30 मार्च    अनुराधा
मार्च 2024 प्रॉपर्टी या घर खरीदने का मुहूर्त

तारीख    दिन    शुभ मुहूर्त    तिथि    नक्षत्र
21 मार्च 2024    गुरुवार    सुबह 06:25 - सुबह 06:21, 22 मार्च    द्वादशी और त्रयोदशी    अश्लेषा और मघा
22 मार्च 2024    शुक्रवार    सुबह 06:22 - सुबह 06:20 23 मार्च     त्रयोदशी    मघा और पूर्वा फाल्गुनी
28 मार्च 2024    गुरुवार    शाम 06:39 - सुबह 06:12, 29 मार्च    चतुर्थी    विशाखा
29 मार्च 2024    शुक्रवार    सुबह 06:15 - सुबह 06:13, 30 मार्च    चतुर्थी और पंचमी    विशाखा और अनुराधा
मार्च 2024 में पुष्य नक्षत्र कब ?

इस साल 20 मार्च 2024 को पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है. पुष्य नक्षत्र में खरीदारी करने से मां लक्ष्मी, बृहस्पति और शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इसे नक्षत्रों का राजा कहा गया है. पुष्य नक्षत्र में वाहन, प्रॉपर्टी, सोना-चांदी आदि खरीदी गई वस्तु से घर में बरकत आती है और आर्थिक लाभ मिलता है.

Leave a reply