top header advertisement
Home - व्यापार << सेंसेक्स 24.79 अंकों की गिरावट के साथ 49,492.32 पर बंद हुआ

सेंसेक्स 24.79 अंकों की गिरावट के साथ 49,492.32 पर बंद हुआ


मुंबई । मजबूत बढ़त के साथ खुला बाजार अंत में सपाट बंद हुआ। सेंसेक्स 24.79 अंकों की गिरावट के साथ 49,492.32 पर बंद हुआ है। वैश्विक बाजारों में सुस्ती के चलते घरेलू मार्केट में भी शुरुआती बढ़त के बाद सपाट कारोबार देखने को मिली। इस दौरान सेंसेक्स ने दिन के निचले स्तर 49,073.85 को भी छुआ। ओवरऑल मार्केट में फाइनेंशियल शेयरों ने दबाव बनाया। इसमें बजाज फाइनेंस, HDFC और बजाज फिनसर्व सबसे आगे रहे।

BSE पर बुधवार को 3,212 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इसमें 1,822 के शेयर गिरावट और 1,239 के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। इसके अलावा लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 197.04 लाख करोड़ रुपए हो गया है।

दूसरी तरफ निफ्टी 1.40 अंकों हल्की बढ़त के साथ 14,564.85 पर बंद हुआ है। इंडेक्स में M&M का शेयर 5.66 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ है। इसके अलावा SBI और अदाणी पोर्ट के शेयरों में 4-4 प्रतिशत की बढ़त रही। वहीं, बजाज फाइनेंस, श्री सीमेंट, HDFC और UPL के शेयर 2-2 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

कोरोना वैक्सीन को लेकर लगातार पॉजिटिव खबरों के बीच वैश्विक बाजारों में सपाट कारोबार हुआ। बुधवार को एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.71 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। इसी तरह जापान का निक्केई इंडेक्स 1 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ है। इसके अलावा हेंगसेंग और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स बंद हुए। कल अमेरिकी बाजारों में भी सुस्ती रही। नैस्डैक इंडेक्स 0.28 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ था। वहीं, यूरोप के बाजारों में हल्की गिरावट दर्ज की गई थी।

कल सेंसेक्स 247.79 अंक ऊपर 49,517.11 पर बंद हुआ था। मंगलवार को बाजार की तेजी में बैंकिंग और ऑटो शेयर सबसे आगे रहे थे। इसमें सबसे ज्यादा खरीदारी सरकारी बैंकों के शेयरों में दर्ज की गई थी। इसी तरह निफ्टी इंडेक्स भी 78.70 अंक ऊपर 14,563.45 पर बंद हुआ था। इसमें टाटा मोटर्स का शेयर 8 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ था। NSDL के मुताबिक 2021 में इक्विटी मार्केट में 12 जनवरी तक विदेशी निवेशकों ने कुल 13,771 करोड़ रुपए का निवेश कर चुके हैं।

Leave a reply