top header advertisement
Home - उज्जैन << चाणक्यपुरी परशुराम मंदिर पर युवा ब्राह्मण समाज आज मनाएगा परशुराम जन्मोत्सव - सुबह 10 बजे से अभिषेक, दोपहर 12 बजे भगवान की जन्म आरती की जाएगी

चाणक्यपुरी परशुराम मंदिर पर युवा ब्राह्मण समाज आज मनाएगा परशुराम जन्मोत्सव - सुबह 10 बजे से अभिषेक, दोपहर 12 बजे भगवान की जन्म आरती की जाएगी


उज्जैन- भगवान विष्णु के छठे अवतार अष्ट चिरंजीवी भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव शुक्रवार को वैशाख शुक्ल अक्षय तृतीया पर्व पर चाणक्यपुरी स्थित श्री परशुराम मंदिर पर अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा।
युवा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अर्पित पुजारी ने बताया प्रतिवर्षानुसार अक्षय तृतीया पर्व पर मंदिर में प्रातः10 बजे से भगवान श्री परशुराम जी का महाभिषेक, पूजन ब्राह्मणों द्वारा किया जाएगा। इसके पश्चात युवा ब्राह्मण समाज के संस्थापक अध्यक्ष पंडित महेश पुजारी के नेतृत्व एवं मुख्य आतिथ्य में दोपहर 12 बजे ब्राह्मण एवं भक्तों की उपस्थिति में जन्म आरती की जाएगी। युवा ब्राह्मण समाज के राकेश जोशी, रूपेश मेहता, शिवम शर्मा, आशीष अग्निहोत्री, राजेश बैरागी, राम शर्मा, किशन पांडे, आशीष ठक्कर, गोविंद व्यास, जीतू अग्निहोत्री आदि ने समाज बंधुओं एवं भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में भगवान की आरती व उत्सव में शामिल होकर धर्म लाभ व पुण्य लाभ लेने का अनुरोध किया है। 

Leave a reply