top header advertisement
Home - उज्जैन << सौमिक सुवृष्टि अनुष्ठान (अग्निष्टोम सोमयाग) के षष्टम एवं अंतिम दिवस क्षिप्रा नदी में अवभृत स्नान करके याग की पूर्णाहुति की गई

सौमिक सुवृष्टि अनुष्ठान (अग्निष्टोम सोमयाग) के षष्टम एवं अंतिम दिवस क्षिप्रा नदी में अवभृत स्नान करके याग की पूर्णाहुति की गई


उज्जैन 09 मई 2024। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा पूर्व में समय-समय पर उत्तम जलवृष्टि के लिए पर्जन्य अनुष्ठान के आयोजन किये गये हैं। इसी तारतम्य में जन कल्याण हेतु सौमिक सुवृष्टि अग्निष्टोम सोमयाग का आयोजन श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा 04 मई से 09 मई 2024 तक (क्रोधीनाम संवत्सर, चैत्र कृष्ण एकादशी से वैशाख शुद्ध द्वितीया तक) श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रागंण में किया गया, जिसकी आज 09 मई को पुर्णाहुति हुई  |

यज्ञ के षष्टम एवं अंतिम दिवस यज्ञ का शेष कर्म यज्ञपुच्छ सम्पन्न कराके अवभृत इष्टी नामक याग क्षिप्रा नदी में जलात्मक आहुतियो के साथ संपन्न किया गया |  जहॉं पर अग्निहोत्री यजमान दंपती के व्रत विसर्जन हेतु स्नान कराया गया, साथ ही सम्पूर्ण याग में उपयोग किये गये सोमरस से लिप्त पात्रों का जल में विसर्जन किया गया | साथ ही सभी ऋत्विज द्वारा स्नान करके यज्ञ को सम्पन्न कराया गया | स्नान आदि के पश्यात यज्ञ स्थल पर वेदों के मंत्रो से अग्नि में आहुतियाँ प्रदान कर पुर्णाहुति दी गई | 

सोमयाग में पूज्य स्वामी नरसिह विजेन्द्र सरस्वती जी,  श्री महानिर्वाणी अखाडा के महंत विनीत गिरी जी, श्री आदित्य वल्लभाचार्य जी महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय अधिकारी श्री भागैया जी, श्री सुरेश जोशी (भैयाजी), श्री सुरेश सोनी , श्री दिनेश शर्मा, श्री पराग अभंकर, श्री विनोद जी, श्री राजेंद्र शर्मा "गुरुजी", पुजारी राम शर्मा, श्री गजानन डागे आदि सम्मिलित हुए | सम्मिलित अतिथियो द्वारा सोमयाग में पधारे यज्ञाचार्य व ऋत्विजो का सम्मान किया गया | 

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबन्ध समिति द्वारा सोमयाग की व्यवस्थाओ में लगे सभी अधिकारियो व कर्मचारियों का भी सम्मान किया गया |

Leave a reply