top header advertisement
Home - व्यापार << अब सेंसेक्स के बाद निफ्टी भी पहली बार 14,500 के पार बंद

अब सेंसेक्स के बाद निफ्टी भी पहली बार 14,500 के पार बंद


कल की रिकॉर्ड तेजी के बाद आज भी शेयर बाजार नए स्तर पर बंद हुआ है। पहली बार BSE सेंसेक्स 49,500 और निफ्टी 14,500 के पार बंद हुआ है। मंगलवार को बाजार की तेज में बैंकिंग और ऑटो शेयर सबसे आगे रहे। इसमें सरकारी बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी रही। स्टेट बैंक (SBI) का शेयर 3.65 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ है।

प्रमुख शेयरों में तेजी के चलते सेंसेक्स 247.79 अंक ऊपर 49,517.11 पर बंद हुआ है। शुरुआती गिरावट के बीच इंडेक्स 49,079.57 तक फिसल गया था। हालांकि अंत में इसने 437.54 अंक रिकवर किया। आज BSE पर 3,253 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इसमें 1,687 के शेयर बढ़त और 1,407 के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। 387 के शेयरों ने एक साल का न्यू हाई बनाया। अच्छी बढ़त के चलते लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप पहली बार 197.47 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।

इसी तरह निफ्टी इंडेक्स भी 78.70 अंक ऊपर 14,563.45 पर बंद हुआ है। इसमें टाटा मोटर्स का शेयर टॉप गेनर रहा। शेयर 7.52 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ है। कल भी शेयर 12 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ था। गेल का शेयर भी 4.68 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ है। इसके अलावा भारती एयरटेल, SBI और कोल इंडिया के शेयरों में भी 3-3 प्रतिशत की बढ़त रही। दूसरी ओर एशियन पेंट का शेयर 3.24 प्रतिशत नीचे बंद हुआ। टाइटन और नेस्ले इंडिया के शेयरों में भी 2-2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

दोपहर बाद लौटी तेजी में सबसे ज्यादा खरीदारी सरकारी बैंकों में दर्ज की गई। इसमें सबसे आगे सरकारी बैंकिंग शेयर रहें। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स 5.97 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ है। इसमें बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 10.66 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ है। इसके अलावा रियल्टी इंडेक्स 2.76 प्रतिशत, मीडिया इंडेक्स 1.38 प्रतिशत, ऑटो इंडेक्स 1.24 प्रतिशत और बैंक इंडेक्स 1.06 प्रतिशत ऊपर बंद हुए हैं। रियल्टी में DLF का शेयर 10 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ।

कल सेंसेक्स 486.81 अंक ऊपर 49,269.32 पर बंद हुआ था। निफ्टी इंडेक्स भी 137.50 ऊपर 14,484.75 बंद हुआ था। सोमवार को विदेशी निवेशकों (FII) ने 6.45 हजार करोड़ रु. की खरीदारी की थी।

कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी से दुनियाभर के निवेशक निवेश को लेकर नर्वस हैं। अमेरीकी बाजारों भारी बिकवाली के चलते आज एशियाई बाजारों में हल्की गिरावट है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.65 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा है। हालांकि हेंगसेंग, निक्केई और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। कल अमेरिका में निवेशकों ने ऊंचे भाव पर शेयर बेचकर मुनाफा कमाया। नैस्डैक इंडेक्स 1.25 प्रतिशत नीचे बंद हुआ था। इसके अलावा S&P 500 और डाओ जोंस भी गिरावट के साथ बंद हुए थे।

Leave a reply