top header advertisement
Home - व्यापार << सेंसेक्स पहली बार 49 हजार के पार बंद हुआ है

सेंसेक्स पहली बार 49 हजार के पार बंद हुआ है


 दिसंबर तिमाही की मजबूत शुरुआत और अमेरिका में नए राहत पैकेज की उम्मीद से मार्केट में रिकॉर्ड तेजी रही। सेंसेक्स पहली बार 49 हजार के पार बंद हुआ है। बाजार की तेजी को IT और ऑटो शेयर सबसे आगे रहा। उम्मीद है कि सेंसेक्स इसी हफ्ते 50 हजार के रिकॉर्ड लेवल को छू सकता है। क्योंकि इसी हफ्ते HCL टेक सहित इंफोसिस के तिमाही नतीजे आएंगे।

सोमवार को सेंसेक्स 486.81 अंक ऊपर 49,269.32 पर बंद हुआ है। BSE एक्सचेंज पर कुल 3,298 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। 1,470 के शेयर बढ़त और 1,682 गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें 501 के शेयरों ने एक साल का न्यू हाई बनाया। 492 शेयरों में भी अपर सर्किट लगा।

इसी तरह निफ्टी 137.85 अंकों की बढ़त के साथ 14,484.75 पर बंद हुआ। इसमें टाटा मोटर्स का शेयर 12.64 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ है। HCL टेक के शेयर 5.89 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। इंफोसिस, विप्रो और HDFC के शेयर भी अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए हैं। इसके चलते निफ्टी ऑटो इंडेक्स 2.61 प्रतिशतऔर IT इंडेक्स 3.31प्रतिशत ऊपर बंद हुए।

दूसरी ओर मेटल और बैंकिंग शेयर में गिरावट दर्ज की गई। इसमें टाटा स्टील का शेयर 2.55प्रतिशत नीचे बंद हुआ है। इसके अलावा अदाणी पोर्ट, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और रिलायंस के शेयर 1-1प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

फेस्टिव सीजन के चलते दिसंबर तिमाही में टीसीएस ने शानदार नतीजे पेश किए। सितंबर तिमाही के मुकाबले कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 4.7 बढ़ा है। यह नौ साल में सबसे तेज ग्रोथ है। इससे पहले अक्टूबर-दिसंबर 2011 में 13.5 प्रतिशत ग्रोथ दर्ज की गई थी। रेवेन्यू में सालाना ग्रोथ 5.4 प्रतिशत और प्रॉफिट में 7.2 प्रतिशत रही है। इस तिमाही कंपनी ने 42,015 करोड़ रुपए का बिजनेस (रेवेन्यू) किया। इस पर उसे 8,701 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। दिसंबर 2019 तिमाही में इसे 8,118 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ था।

जनवरी में अब तक विदेशी निवेशकों ने शुद्ध रूप से 4,819 करोड़ रुपए का निवेश किया है। अकेले शुक्रवार को ही 6 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश किया था। पिछले साल दिसंबर में कुल 62 हजार करोड़ का निवेश किया गया था। इसमें से एक से 15 दिसंबर के बीच 41,898 करोड़ रुपए जबकि 16 से 31 दिसंबर के बीच 20,118 करोड़ रुपए का निवेश हुआ। 2020 में एफआईआई का इक्विटी में कुल निवेश 1.60 लाख करोड़ रुपए रहा है।

आज एशियाई बाजारों में सुस्ती है। इसमें दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.12 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ है। इसके अलावा हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स हल्की गिरावट बंद हुआ है, जबकि जापान का निक्केई इंडेक्स सोमवार को बंद है। इससे पहले शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में तेजी दर्ज की गई थी। यूरोप के मार्केट में भी बढ़त दर्ज की गई।

बीते सप्ताह में शुक्रवार को सेंसेक्स 48,782.51 पर निफ्टी 14,347.25 पर बंद हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर कुल 54 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई थी। सेंसेक्स की तेजी में मारुति और टेक महिंद्रा के शेयर सबसे आगे रहे थे। इनके शेयरों में 5-5 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई थी। चौतरफा तेजी के चलते BSE का टोटल मार्केट कैप भी 2.40 लाख करोड़ रुपए बढ़कर 195.63 लाख करोड़ रुपए हो गया था। 

 

Leave a reply