top header advertisement
Home - उज्जैन << 1 मई से ई-रिक्शा के लिए नए नियम लागू होंगे

1 मई से ई-रिक्शा के लिए नए नियम लागू होंगे


उज्जैन में आगामी एक मई से नई व्यवस्था के तहत चलेंगे ई रिक्शा, लाटरी सिस्टम से प्रमुख ई रिक्शा चालकों को दिए जाएंगे जो की हर तीन माह में बदले जाएंगे। शुक्रवार को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ई रिक्शा चालकों को लेकर निर्णय लिया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा , सीईओ जिला पंचायत मृणाल मीना, निगम आयुक्त आशीष पाठक, एडीएम अनुकूल जैन, सीईओ यूडीए संदीप सोनी सहित समिति सदस्य उपस्थित रहें।

उज्जैन शहर में सुगम और सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था के लिए उज्जैन नगर के लगभग 5280 ई रिक्शा चालकों को 6 जोन आवंटित किए जाएंगे, जिसमें शहर के 20 प्रमुख मार्ग शामिल होंगे। ई रिक्शा चालकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 3 मार्गों के लिए उनकी प्राथमिकताएं आमंत्रित की जाएंगी। जिसमें ई रिक्शा चालक अपने वाहन चलाने के इच्छुक होंगे। इसके बाद लॉटरी सिस्टम के आधार पर उन्हें जोन अलॉट होंगे। निर्धारित जोन के अनुसार ई रिक्शा वाहनों के संचालन के लिए जोन वाइस अलग अलग कलर कोडिंग की जाएगी। हर तीन माह में ई रिक्शा चालकों के जोन बदले जाएंगे ताकि सभी को समान अवसर प्राप्त हो सकें। ई रिक्शा संचालन की नई व्यवस्था 1 मई से लागू की जायेगी।

ई रिक्शा वाहनों पर वाहन चालक की जानकारी चस्पा रहें-
कलेक्टर सिंह ने ई रिक्शा संचालन की नई व्यवस्था के संबंध में निर्देशित किया कि ई रिक्शा चालकों का एसोसिएशन बनाया जाए। ताकि ई रिक्शा चालकों के रजिस्ट्रेशन,आईडी कार्ड, रेट लिस्ट, इत्यादि संबंधित मुद्दों पर आवश्यक कार्यवाही की जा सके। उन्होंने ऑटो वाहनों के भी व्यवस्थित संचालन के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने निर्देश दिए कि प्रत्येक ई रिक्शा वाहनों पर वाहन चालक का नाम, नंबर और फोटो की जानकारी स्पष्ट दिखाई दें। ताकि यात्रियों को अपने समान खो जाने इत्यादि समस्या की सूचना देने में कोई परेशानी न हो।

Leave a reply