top header advertisement
Home - उज्जैन << *सराय अधिनियम का प्रभावी क्रियान्वयन करें, सभी नए होम स्टे का रजिस्ट्रेशन कराया जाएं*

*सराय अधिनियम का प्रभावी क्रियान्वयन करें, सभी नए होम स्टे का रजिस्ट्रेशन कराया जाएं*


कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि उज्जैन शहर में काफी संख्या में नए होम स्टे बन गए हैं। नगर निगम के द्वारा कैंप लगाकर सभी नए होम स्टे का रजिस्ट्रेशन कराया जाए। उन्होंने जिले में लागू सराय अधिनियम का भी प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। जिसके तहत होटल संचालकों द्वारा अपने यहां आने वाले आगुंतकों की जानकारी व्यवस्थित रूप से मेंटेन रखी जाए। साथ ही होटल के परिसर में सीसीटीवी कैमरे की भी उपलब्धता रहे। होटल चालकों द्वारा रिसेप्शन पर होटल की रेट लिस्ट भी डिस्प्ले करने के साथ महाकाल मंदिर के भस्म आरती सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी भी डिस्प्ले की जाए। प्रमुख मंदिरों और स्थानों तक पहुंचने के लिए दूरी के हिसाब से वाहन किराए की दर भी चस्पा कराई जाए। होटल संचालक अपनी होटल की वेबसाइट पर भी यह सभी जानकारी भी फीड करेंगे।

 

Leave a reply