top header advertisement
Home - उज्जैन << निगम द्वारा सतत् जारी के सम्पत्तिकर वसूली की कार्यवाही

निगम द्वारा सतत् जारी के सम्पत्तिकर वसूली की कार्यवाही


उज्जैन- निगम आयुक्त श्री आशीष पाठक के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम सम्पत्ति कर विभाग द्वारा शहर में संपत्ति कर वसूली के लिए विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार तथा बिल, डिमाण्ड, वारंट आदि सूचना पत्र तामिल कर बकायादारों से सतत् संपर्क कर संपत्ति कर वसूली का कार्य किया जा रहा है। गुरुवार को 12 लाख से अधिक का सम्पत्तिकर वसूला गया। निगम आयुक्त श्री आशीष पाठक ने निर्देशित किया है कि सम्पत्तिकर वसूली का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए इसके लिए सतत् रूप से संपत्ति कर बकायादारों से सम्पर्क कर बिल, डिमाण्ड, वारंट आदि सूचना पत्र तामिल किए जाए। सम्पत्तिकर की टीम द्वारा निरंतर शहर में सम्पत्तिकर के बकायेदारों से सम्पर्क किया जाकर कर वसूली का कार्य किया जा रहा है। गुरुवार को सम्पत्तिकर टीम द्वारा महाराजा ढाबा से एक लाख, अवंतिका गैस लि. तीन लाख, होटल हरि ऊँ पैलेस से 1.75 लाख, श्याम मैरिज गार्डन से 1.38 लाख सहित अन्य बकायेदारों से कुल 12 लाख से अधिक का सम्पत्तिकर वसूला गया। सम्पत्तिकर टीम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बकायेदारों से सम्पर्क कर संपत्ति कर वसूली की कार्यवाही जारी है।
कलेक्टर ने दिए निर्देश
 कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने नगर पालिक निगम उज्जैन सीमा क्षेत्रांतर्गत समस्त विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया है कि वे अपने अधीनस्थ पदस्थ समस्त अधिकारी, कर्मचारियों को उनके निजी स्वामित्व के भवन, भूमि का वित्तीय वर्ष 2023-24 का सम्पत्तिकर नगर पालिक निगम उज्जैन के सम्बंधित झोन कार्यालय सम्पत्तिकर शाखा में जमा कराए जाने हेतु सूचित करे।

Leave a reply