top header advertisement
Home - मध्य प्रदेश << हरदा में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट,60 से ज्यादा घरों में आग

हरदा में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट,60 से ज्यादा घरों में आग


हरदा में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। इससे आसपास के 60 से ज्यादा घरों में आग लग गई। कुछ लोगों की मौत की सूचना भी है। 25 से अधिक घायलों को हरदा जिला अस्पताल ले जाया गया है। प्रशासन ने 100 से ज्यादा घर खाली करवा दिए हैं। धमाके की चपेट में आने से कई राहगीर वाहन समेत दूर उछल गए। फैक्ट्री में लगातार धमाके हो रहे हैं।

फैक्ट्री मगरधा रोड पर बैरागढ़ गांव में है। फैक्ट्री में मंगलवार सुबह इतना तेज धमाका हुआ कि पूरा शहर दहल उठा है। आतिशबाजी के लिए रखे बारूद के संपर्क में आकर आग ने विकराल रूप ले लिया। इसकी वजह से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल है। फैक्ट्री से उठती आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से देखा जा सकता है। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर रवाना कर दिया गया है। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है।

Leave a reply