top header advertisement
Home - व्यापार << RBI ने बैंकों से मांगी अडानी ग्रुप को दिए कर्ज की जानकारी, संसद में हंगामा, FPO रद्द होने से और शेयर गिरे

RBI ने बैंकों से मांगी अडानी ग्रुप को दिए कर्ज की जानकारी, संसद में हंगामा, FPO रद्द होने से और शेयर गिरे


हिंडनबर्ग रिपोर्ट सामने आने के बाद से अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। शेयरों में गिरावट और टॉप-10 अमीरों की लिस्ट से बाहर होने के बाद अडानी को एफपीओ रद्द करना पड़ा। इधर अब आरबीआई ने बैकों से अडानी ग्रुप को दिए कर्ज की जानकारी मांगी है।अमरीकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद से भारत के मशहूर बिजनेसमैन गौतम अडानी की स्थिति खराब है। अडानी की कंपनियों के शेयर में काफी गिरावट आई है। जिस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के नेटवर्थ में भी काफी कमी आई है। रिपोर्ट सामने से पहले गौतम अडानी दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर थे। लेकिन हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद उनकी कंपनी के शेयर में जारी गिरावट के दौर से गौतम अडानी अब टॉप-10 की लिस्ट से बाहर हो चुके हैं। उनके सिर से भारत के नंबर-1 अमीर होने का ताज भी छीन चुका है। इस बीच बुधवार रात अडानी ग्रुप ने एक बड़ा फैसला लेते हुए जानकारी दी कि वो अडानी इंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) के लिए जारी 20 हजार करोड़ का फॉल-ऑन पब्लिक ऑफर यानी कि (FPO) को रद्द कर दिया है। अडानी ग्रुप की ओर से बताया गया कि एफपीओ को कैंसिल कर दिया गया है। उसमें लगाए गए निवेशकों के पैसे वापस किए जाएंगे। अब अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने एक वीडियो मैसेज में एफपीओ को रद्द किए जाने के कारणों की जानकारी दी है।
RBI ने बैंकों से मांगी अडानी को दिए कर्ज की जानकारी

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सभी बैंकों से अडानी ग्रुप को दिए कर्ज की जानकारी मांगी है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने यह जानकारी दी है। एजेंसी ने बताया कि आरबीआई के अफसरों ने इस पर कमेंट्स करने से इनकार कर दिया।हालांकि, बिना नाम बताए यह जानकारी दी है।

FPO रद्द होने से शेयर में और गिरावट

दूसरी ओर अंबानी इंटरप्राइजेज का 20 हजार करोड़ का एफपीओ रद्द किए जाने के बाद से अंबानी की कंपनियों के शेयर और गिर रहे है। फुली सबस्क्राइब्ड FPO के रद्द होने के बाद ग्रुप के शेयर्स में गुरुवार को 10 प्रतिशत तक गिरावट देखी जा रही है।

Leave a reply