top header advertisement
Home - उज्जैन << जय घोष के साथ चाणक्यपुरी परशुराम मंदिर में युवा ब्राह्मण समाज ने मनाया जन्मोत्सव

जय घोष के साथ चाणक्यपुरी परशुराम मंदिर में युवा ब्राह्मण समाज ने मनाया जन्मोत्सव


उज्जैन- भगवान श्री परशुराम जी के जयघोष के साथ शुक्रवार को चाणक्यपुरी स्थित श्री परशुराम मंदिर में अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज ने परशुराम जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। युवा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अर्पित पुजारी ने बताया कि अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर श्री परशुराम मंदिर में फूलों व रंगीन रोशनी की आकर्षक साज सज्जा की गई। विश्व शांति और जल कल्याण के लिए प्रातः भगवान श्री परशुराम जी का ब्राह्मणों ने मंत्रोंच्चार कर महाअभिषे,  पूजन किया। इसके पश्चात युवा ब्राह्मण समाज के संस्थापक अध्यक्ष महेश पुजारी के नेतृत्व और मुख्य आतिथ्य में दोपहर 12 बजे सैकड़ों ब्राह्मणों और भक्तों ने जन्मआरती की। महाआरती के पश्चात परशुराम मंदिर के लिए तन मन धन से समर्पित ब्राह्मणों का युवा ब्राह्मण समाज द्वारा सम्मान किया गया। उपस्थित ब्रह्म शक्तियों और भक्त समुदाय ने जय,जय परशुराम का उद्घोष किया।
इस अवसर पर समाजसेवी मधु शर्मा, भगवान शर्मा, विजय पुजारी, अशोक शर्मा, वासुदेव शास्त्री, रूपेश मेहता, शिवम शर्मा, आयुष पुजारी, महेंद्र सिंह बैस, राजेश बैरागी, आशीष ठक्कर, रुद्रेश शर्मा, राम शर्मा, गोविंद व्यास, किशन पांडे, जीतू अग्निहोत्री, किशोर जोशी, कृष्णा शर्मा, धनीराम शर्मा, शैलू नागर, राहुल व्यास सहित सैकड़ों समाज बंधु और भक्त जन उपस्थित रहे।

Leave a reply