top header advertisement
Home - उज्जैन << श्री महाकालेश्वर मंदिर के नंदी मंडपम में महा-रुद्राभिषेक अनुष्ठान के षष्टम दिवस पूर्णाहुति की गई

श्री महाकालेश्वर मंदिर के नंदी मंडपम में महा-रुद्राभिषेक अनुष्ठान के षष्टम दिवस पूर्णाहुति की गई


उज्जैन 10 मई 2024 । श्री महाकालेश्वेर मंदिर में जनकल्याण हेतु सौमिक सुवृष्टि अग्निष्टोम सोमयाग अनुष्ठान किया जा रहा है। इसी तारतम्यम में इस वर्ष जन कल्याण की उदात्त भावना से दिनांक 05 मई से 10 मई 2024 तक श्री महाकालेश्वर मंदिर के शासकीय पुजारी पं.श्री घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में संपन्न हो रहे महारूद्राभिषेक की पूर्णाहुति की गई | 

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा छ: दिवसात्मक महा-रुद्राभिषेक का अनुष्ठान किया गया |  जिसके पुर्णाहुति दिवस पर प्रात: 08 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में श्री महाकालेश्वर भगवान के पूजन के पश्यात नंदी मंडपम में राज्यसभा सांसद राष्ट्रीय संत बालयोगी श्री उमेशनाथ जी महाराज, श्री माखन सिंह जी चौहान, श्री विभाष उपाध्याय आदि द्वारा महारुद्राभिषेक का संकल्प कर पूजन की गई |  पूजन मुख्य पुजारी पं.श्री घनश्याम शर्मा व पुजारी विकास शर्मा द्वारा संपन्न करवायी गई | उसके पश्यात 22 ब्राम्हणों को महारुद्राभिषेक का प्रारम्भ किया गया, जो श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी एवं पुरोहितों के माध्यम से संपन्न किया गया | रूद्र के पाठ सम्पन होने के पश्यात अक्षय तृतीया के शुभ दिवस पर छ: दिवसात्मक महा-रुद्राभिषेक की  अभिषेकत्मक (जलात्मक) की पूर्णाहुति की गई |

इस दौरान पुजारी श्री प्रदीप गुरु, श्री राम पुजारी, श्री अशोक शर्मा, श्री लोकेन्द्र व्यास, श्री सत्यनारायण जोशी, श्री विश्वास कराडकर, श्री दिनेश पुजारी, श्री शेलेंद्र शर्मा, श्री योगेश शर्मा, श्री प्रशांत त्रिपाठी आदि उपस्थित थे|

अनुष्ठान के समापन के उपरांत मुख्य पुजारी पं. श्री घनश्याम शर्मा का सम्मान किया गया।

Leave a reply