top header advertisement
Home - उज्जैन << औद्योगिक इकाइयां और व्यापारी अपने शत प्रतिशत कर्मचारियों से मतदान करवाएं : कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह

औद्योगिक इकाइयां और व्यापारी अपने शत प्रतिशत कर्मचारियों से मतदान करवाएं : कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह


उज्जैन 10 अप्रैल- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उज्जैन श्री नीरज कुमार सिंह ने
कहा है कि जिले की समस्त औद्योगिक इकाइयां और व्यापारी अपने शत प्रतिशत कर्मचारियों से मतदान
करवाएं। कलेक्टर श्री सिंह शुक्रवार को प्रशासनिक संकल्प भवन में आयोजित औद्योगिक और व्यापारी वर्ग
की निर्वाचन में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। 

कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र के लिए 13 मई को प्रातः 7:00 बजे से शाम
6:00 बजे तक मतदान किया जाएगा। औद्योगिक इकाइयों और अन्य कार्यों में संलग्न श्रमिकों को मतदान
करने के लिए संवैतनिक अवकाश दिया गया है। औद्योगिक इकाई और व्यापारिक वर्ग के अधिकारी
सुनिश्चित करें कि उनके हर कर्मचारी द्वारा संवैतनिक अवकाश का उपयोग मतदान करने के लिए किया
जाएं। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों से मतदाता जागरूकता के संबंध में
उनके द्वारा की जा रही गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली।

Leave a reply