top header advertisement
Home - उज्जैन << राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत शनिवार को उज्जैन दौरे पर हैं

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत शनिवार को उज्जैन दौरे पर हैं


राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत शनिवार को उज्जैन दौरे पर हैं। वे उज्जैन - आलोट लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी महेश परमार के लिए प्रचार करेंगे।

भोपाल एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उनका स्वागत किया। भोपाल में मीडिया से चर्चा में गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर कहा, 'भागा कौन है? पीएम मोदी खुद भागे हैं। उनका वाराणसी से क्या संबंध था? वे तो खुद गुजरात से थे। गुजरात से लड़ने के बजाय वे भागकर वहां क्यों गए?'

उन्होंने कहा, 'जिस तरह की भाषा से वे (पीएम मोदी) काम ले रहे हैं, उनके सभी भाषण चुनाव आयोग की आचार-संहिता के खिलाफ हैं, क्योंकि आप धर्म के नाम पर वोट नहीं मांग सकते।'

भोपाल से गहलोत उज्जैन के लिए रवाना हुए। गहलोत उज्जैन में महाकाल मंदिर में दर्शन करने के बाद माली समाज की धर्मशाला में माली समाज के लोगों से मुलाकात करेंगे।

इस हफ्ते प्रियंका गांधी भी आ सकती हैं उज्जैन

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी उज्जैन में सभा को संबोधित कर सकती हैं। कांग्रेस विधायक और प्रत्याशी महेश परमार ने बताया कि इसी हफ्ते प्रियंका गांधी उज्जैन आ सकती हैं। वे उज्जैन में सभा को संबोधित करेंगी। इससे पहले, महाकाल मंदिर दर्शन के लिए भी जा सकती हैं। फिलहाल सभा के लिए दशहरा मैदान और सामाजिक न्याय परिसर मैदान जगह देखी है। कार्यक्रम तय होते ही जगह भी तय हो जाएगी।

Leave a reply