top header advertisement
Home - कैरियर << हरियाणा में डीएलएड की परीक्षाएं अब 10 अगस्त से शुरू होंगी

हरियाणा में डीएलएड की परीक्षाएं अब 10 अगस्त से शुरू होंगी


हरियाणा । हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की डी.एल.एड. ( नियमित, रि-अपीयर, मर्सी चांस ) की परीक्षाएं 10 अगस्त, 2023 से पूर्व निर्धारित तिथि पत्र अनुसार संचालित होंगी। बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के कुछ जिलों में धारा-144 व परिस्थितियां सामान्य न होने के कारण ये परीक्षाएं 9 अगस्त तक स्थगित कर दी गई थी। उन्होंने आगे बताया कि जिला नूंह को छोडक़र अब प्रदेश के अन्य जिलों में परिस्थितियां सामान्य है, इसलिए शिक्षा बोर्ड द्वारा डी.एल.एड. ( नियमित, रि-अपीयर, मर्सी चांस ) की परीक्षाएं 10 अगस्त, 2023 से पूर्व निर्धारित तिथि पत्र अनुसार संचालित करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि जिला नूंह की परीक्षाएं परिस्थितियां सामान्य होने पर पुन: तिथियां निर्धारित करते हुए परीक्षाएं संचालित करवाई जाएंगी। संबंधित छात्र-अध्यापक व अभिभावकगण समय-समय पर नवीनतम जानकारी हेतु बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें ।

                                                                      ...000...

Leave a reply