top header advertisement
Home - ज्ञान/ विज्ञान << 4 दिसंबर को नौसेना मनाती है 'भारतीय नौसेना दिवस'

4 दिसंबर को नौसेना मनाती है 'भारतीय नौसेना दिवस'



भारत की नौसेना हर वर्ष 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाती है। इसके पीछे की कहानी 1971 से जुड़ी है। तब भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन ट्राइडेंट शुरू किया था। उसी की याद में आज के दिन नौसेना दिवस मनाया जाता है। भारतीय नौसेना की नींव 1612 में पड़ी थी। तब ब्रिटिश सेना ने अपने व्यापार की रक्षा करने के लिए गुजरात में सूरत के पास एक छोटी नौसेना की स्थापना की। इसके बाद 1686 में जब अंग्रेजों ने बंबई से व्यापार करना शुरू किया तो सेना को बंबई मरीन नाम दिया गया। 1892 में इसका नाम रॉयल इंडियन मरीन रखा गया। 26 जनवरी, 1950 को भारत के लोकतांत्रिक गणराज्य बनने के बाद इसका नाम बदलकर भारतीय नौसेना किया गया। 

Leave a reply