top header advertisement
Home - उज्जैन << सेवा कार्य करने से मन को सुकून मिलता है - योगाचार्य लता शर्मा - कालियादेह महल पर पंचक्रोशी यात्रियों को बांटी सामग्री

सेवा कार्य करने से मन को सुकून मिलता है - योगाचार्य लता शर्मा - कालियादेह महल पर पंचक्रोशी यात्रियों को बांटी सामग्री


उज्जैन- योग और मेडिटेशन से हमारा शरीर स्वस्थ और मन शांत रहता है। उसी प्रकार मानव सेवा के  कार्य से सुकुन मिलता है। यह बात योगाचार्य श्रीमती लता शर्मा ने पंचकोशी यात्रा में कालिदाह पैलेस पर सेवा कार्य करते हुए कही। यह जानकारी देते हुए करण पंड्या ने बताया यहां पर यात्रियों के लिए निशुल्क खाद्य सामग्री, पेन कीलर दवाइयां, ब्लड प्रेशर, शुगर की जांच, ओआरएस पाउडर, बिस्किट, नारंगी की गोलियां, गमछा, सर पर रखने के लिए कई चीजों का वितरण लोटस हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. प्रवीण पंड्य, अमित पटेल, कैलाश सोमानी, देवेंद्र शर्मा, शिवाजी राव शिंदे, भक्ति महेश्वरी, सुनीता गोयनका, संगीता पंड्या, शोभा सोनी, भारती शिंदे, सीमा सोनी, पुष्पा खेमानी, संगीता टिंबरेवाल, सचिन प्रजापति, भोला शर्मा, राधा नागर, दिनेश डाबी आदि के सहयोग से किया गया।

Leave a reply