top header advertisement
Home - उज्जैन << श्री महालक्ष्मी सेवा संस्थान द्वारा पंचक्रोशी यात्रियों हेतु भोजन, केरी पना, फल, पेयजल सेवा की गई निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व औषधि वितरण भी किया गया

श्री महालक्ष्मी सेवा संस्थान द्वारा पंचक्रोशी यात्रियों हेतु भोजन, केरी पना, फल, पेयजल सेवा की गई निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व औषधि वितरण भी किया गया


उज्जैन- श्री महालक्ष्मी सेवा संस्थान परिवार उज्जैन द्वारा पंचक्रोशी यात्रियों की सेवार्थ नागझिरी चौराहा, उज्जैन पर टेंट लगाकर छांव में यात्रियों को सब्जी पुड़ी, केरी पना, तरबूज, ककड़ी, शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जाकर पुण्यार्जन किया गया। संस्थापक अध्यक्ष अनिल कुमावत, पंचक्रोशी सेवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष विष्णु परमार के मार्गदर्शन में चिकित्सकों की टीम ने यात्रियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें निःशुल्क औषधियां भी उपलब्ध कराई। इस सेवा कार्य में विशेष रूप से सूरजसिंह, दिनेश कुमावत, डॉ.चंदर नाहटे, छाया दोगड़िया, शैलेन्द्रसिंह पंवार, मूलसिंह भाटी सहित सभी पदाधिकारीगणों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की भूमिका रही। 24 घंटे सेवा कार्य चलता रहा। संचालन राजेश सारड़ा स्टार फोटोग्र्राफर एवं सरिता कुमावत ने संयुक्त रूप से किया। आभार पूजा कुमावत ने व्यक्त किया। यह जानकारी फोटोग्राफर राजेश सारड़ा ने दी।

Leave a reply