top header advertisement
Home - सिनेमा << जल्द ही आ रहा है अमिताभ बच्चन का शो 'कौन बनेगा करोड़पति', इस दिन से शुरू हो रहे हैं रजिस्ट्रेशन

जल्द ही आ रहा है अमिताभ बच्चन का शो 'कौन बनेगा करोड़पति', इस दिन से शुरू हो रहे हैं रजिस्ट्रेशन


इंदौर। KBC 16: टेलीविजन का पॉपुलर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के नए सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब एक बार फिर अमिताभ बच्चन नए सीजन के साथ टीवी पर वापसी करने वाले हैं। शो के मेकर्स की तरफ से कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी गई है। इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन डेट भी सामने आ गई है। कौन बनेगा करोड़पति जैसे शो में जाने का हर किसी का सपना होता है। यह शो देश के कोने-कोने से आने वाले लोगों को करोड़पति बनने का मौका देता है।

नए सीजन के साथ लौट रहे हैं अमिताभ
शो की पॉपुलैरिटी को देखते हुए अब मेकर्स कौन बनेगा करोड़पति का नया सीजन लेकर आ रहे हैं। शो के प्रोडक्शन हाउस सोनी टीवी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर अमिताभ बच्चन का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बिग बी पिछले सीजन के आखिरी एपिसोड को होस्ट करते हुए दर्शकों से अलविदा लेते हैं। इस दौरान वे काफी इमोशनल नजर आए। इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा गया है, "ऐसा मिला प्यार की लौट रहा है फिर एक बार, कौन बनेगा करोड़पति।" इसके साथ ही शो में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन डेट की जानकारी भी दी गई है।

इस दिन से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
वीडियो में ये भी सुना जा सकता है, "हर आरंभ का अंत होता है, लेकिन जब अपनो का प्यार हो अनंत, तो हर अंत के बाद शुभारंभ निश्चित है। गूंजा तो आपके प्यार का शंखनाद, तो आना पड़ेगा फिर एक बार।" बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति 16 के लिए 26 अप्रैल, 2024 रात 9 बजे से शुरू हो जाएंगे। साल 2000 से अमिताभ बच्चन का शो KBC दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। 22 सालों से बिग बी इस शो को होस्ट करते आ रहे हैं। सिर्फ तीसरे सीजन को शाहरुख खान ने होस्ट किया था।

                                                               ...000...

Leave a reply