top header advertisement
Home - उज्जैन << सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित, 9 विभागों के 24 सेवानिवृत कर्मचारी हुए सम्मानित

सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित, 9 विभागों के 24 सेवानिवृत कर्मचारी हुए सम्मानित


उज्जैन / जिले के माह मार्च 2024 में सेवानिवृत होने वाले अधिकारियों कर्मचारियों का शनिवार को उज्जैन कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार प्रशासनिक संकुल भवन में सम्मान किया गया। जिले के 9 विभागों के सेवानिवृत होने वाले कुल 24 कर्मचारियों को अपर कलेक्टर श्री महेंद्र कवचे ने साल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और उनके पीपीओ ( पेंशन भुगतान आदेश) की प्रति सौंपी। अपर कलेक्टर श्री कवचे ने सभी को शासकीय सेवा में बहुमूल्य योगदान के लिए बधाई दी और नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सेवानिवृत होने वाले आधिकारिक कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल की उपलब्धियां की विस्तार से जानकारी दी और उन्होंने सेवानिवृत कर्मचारियों के सम्मान की पहल के लिए कलेक्टर उज्जैन श्री सिंह का आभार व्यक्त किया।
सहायक पेंशन अधिकारी ने कार्यक्रम में जानकारी देते हुए बताया कि सेवानिवृत कर्मचारियों की आयु 80 वर्ष होने पर उनकी पेंशन में वेतन के 20प्रतिशत की वृद्धि होगी। इसी प्रकार 80 वर्ष के पश्चात हर 5 वर्ष में 10 प्रतिशत पेंशन में वृद्धि होगी जो 95 वर्ष की आयु तक कुल 50 प्रतिशत पेंशन की वृद्धि हो जाएगी। 100 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर सेवानिवृत कर्मचारियों को पूर्ण वेतन का लाभ मिलेगा। सभी सेवानिवृत कर्मचारी अपना पीपीओ आदेश को संभाल के रखें।
कार्यक्रम में संभागीय पेंशन अधिकारी श्रीमती प्रतिमा टैगोर, सहायक संचालक पेंशन लक्ष्मी परमार, कुणाल खरेडिया ,ग्रविता भिड़े , सहायक पेंशन अधिकारी जीएल सोलंकी, श्रीमती अर्चना मेदमवार, रवि कलासिवया, ओम मेहरवार उपस्थित रहें।

Leave a reply