top header advertisement
Home - उज्जैन << गायत्री महामंत्र अनुष्ठान की पूर्णाहुति पर पंचकुंडीय यज्ञ के साथ कन्यापूजन

गायत्री महामंत्र अनुष्ठान की पूर्णाहुति पर पंचकुंडीय यज्ञ के साथ कन्यापूजन


नागदा | गायत्री शक्तिपीठ पर चल रहे 11 लाख गायत्री महामंत्र अनुष्ठान की रविवार को पूर्णाहुति हुई। इस अवसर पर पंचकुंडीय यज्ञ, कन्या पूजन, कन्या भोज, संस्कार यज्ञ का आयोजन हुआ। ममता बैरागी ने बताया रविवार को विद्यारंभ संस्कार, पुंसवन संस्कार हुए। उन्होंने बताया पुंसवन संस्कार तीन से सात महीने की गर्भवती बहनों का किया जाता है और औषधि पिलाई जाती है। इसी प्रकार ढाई साल से लेकर पांच साल के बच्चों का स्कूल जाने से पहले विद्यारंभ संस्कार किया जाता है।

Leave a reply