top header advertisement
Home - जरा हटके << 2 लाख रुपए किलों बिकता है इस किस्म का आम, आधा लाल और आधा पीला होता है इसका रंग

2 लाख रुपए किलों बिकता है इस किस्म का आम, आधा लाल और आधा पीला होता है इसका रंग


आम को भारत में राष्ट्रीय फल का दर्जा प्राप्त है। यहां आम की कई किस्में उगायी जाती हैं। भारतीय लोग आम को बड़ चाव से खाते हैं। मगर क्या आपको पता है कि दुनिया का सबसे महंगा आम कहां पाया जाता है? ज्यादातर लोगों को लगता होगा कि भारत में ही दुनिया का सबसे महंगा आम पाया जाता है। परन्तु ऐसा नहीं है। दुनिया का सबसे महंगा आम जापान में पाया जाता है।

हालांकि, अब इसका प्रोडक्शन भारत में भी किया जा रहा है। इस आम को जबलपुर के एक बगीचे में उगाया जा रहा है। इस आम का नाम है ‘ताइयो नो तामागो’ इसकी कीमत 2 लाख रुपये प्रति किलो है। इस खास प्रजाती के आम को ‘एग ऑफ द सन’ भी कहा जाता है, जिसे जापान के मियाजाकी प्रांत में उगाया जाता है। भारत में इसे जबलपुर, चरगवां रोड पर स्थित संकल्प परिहार और रानी परिहार के बगीचे में उगाया जाता है। इस दंपति के बगीचे में आम की 14 अलग-अलग किस्में उगाई जाती हैं। इनमें से कुछ पेड़ ताइयो नो तामागो के भी हैं और पिछले चार साल से इनमें फल भी लग रहे हैं।

आखिरकार आप सोच रहे होंगे कि इस आम की कीमत इतनी ज्यादा क्यों है, तो आपको बता दें कि इसे उगाने में बेहद ही सावधानी बरती जाती है। जापानी किसान प्रत्येक आम को एक छोटे जाल के साथ घेरते हैं, जो सूरज की रोशनी को सभी कोणों पर त्वचा को हिट करने की अनुमति देता है (यह एक समान, रूबी-लाल रंग देता है) और पेड़ से फल को नीचे गिरने नहीं देता है। जब आम पूरी तरह पककर तैयार हो जाते हैं, तो ये अपने आम ही जाल में गिरकर अटक जाते हैं, जिसे निकालकर ऊंचे दामों पर बेच दिया जाता है। ये आम खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है।

इस आम की खेती बाकी किस्मों की तरह ऐसे ही बिना सोचे-समझे नहीं की जाती है बल्कि सिर्फ ऑर्डर पर ही इनकी खेती की जाती है। इस आम की खूबी ये है कि यह आधा लाल और आधा पीला होता है। जापान में इसे गर्मी और सर्दी के बीच के मौसम में तैयार किया जाता है, इसलिए इसकी कीमत बहुत ज्यादा होती है।

Leave a reply